आम आदमी पार्टी महिला विंग की जिलाध्यक्ष दीप्ति वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट पर गैस सिलेंडर के दाम की वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। घरेलू गैस सिलेण्डर के दामों में 150 रुपये की वृद्धि करना समझ से परे है, क्योंकि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में भारी कमी हुई है। इसके बाद भी सरकार ने गृहणियों को परेशान करके रख दिया है। कहा कि ऐसे में सरकार को बढ़े हुए मूल्य को वापस लेना होगा। प्रदेश प्रवक्ता तरूणीमा श्रीवास्तव ने बताया देश भर में बढ़ रही महंगाई से आम नागरिक त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। एक के बाद एक रोजमर्रा के जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।
निर्भया मामला : दोषी विनय ने तिहाड़ जेल में दीवार पर सिर मारकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की
उसमे गैस के दाम बढऩे से सामान्य वर्ग की परिवारों को बहुत परेशानी होती है। लगातार बढ़ती हुई महंगाई पर लगाम लगाने में केंद्र सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। वर्तमान में सरकार की ओर से रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा किया गया है। रसोई गैस की कीमतें बढऩे से महिलाओं के लिए घर चलाना और भी मुश्किल हो गया है। पार्टी ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि जनमानस की पीड़ा समझते हुए बढ़ती हुई महंगाई को नियंत्रित करने के उपाय तुरंत किए जाएं। जिलाध्यक्ष दीप्ति वर्मा ने कहा गैस सिलेंडर के दाम कुछ महीनों में बढ़ा दिए जाते हैं जिससे महिलाओं को घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर इशरत रिजवी, सुनीता चौधरी, प्रियंका, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।