उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आने के साथ ही राज्य में सियासत गरमा गई है, इस कड़ी में विवाद भी पीछे नहीं हैं क्योंकि नेता अपने प्रतिद्वंद्वियों के बारे में आय दिन विवादित बयान देते रहते हैं। यूपी से ऐसी दो घटनाएं सामने आई हैं, जहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी की है। वाराणसी के कांग्रेस नेता अजय राय ने हाल ही में कहा था कि 7 मार्च (यूपी में चुनाव का आखिरी दिन) को नमक तैयार रखा जाना चाहिए, क्योंकि मोदी और योगी को ‘जमीन में दफनाया जाएगा’।
कांग्रेस नेता अजय राय ने दी सफाई
बता दें कि कांग्रेस नेता के मोदी और योगी को दफनाने वाले बयान की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। आयोग ने इस मामले में की जांच बिठाई तो वहीं अजय राय ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि उनका मतलब बीजेपी को सरकार से हटाने से था। बताते चलें कि अजय राय योगी सरकार की ओर से राशन में मुफ्त दिए जा रहे नमक की खराब क्वालिटी की बात कर रहे थे। तब उन्होंने कहा कि ”उस नमक को इकट्ठा करके रखें, 7 मार्च के बाद मोदी-योगी को जमीन में उसके साथ गाड़ने के काम आएगा।”
SP विधायक पिंकी यादव ने भी दिया विवादित बयान
एक अन्य विवादित बयान में, असमोली सपा विधायक पिंकी यादव ने नेताओं के बारे में कहा कि उन्हें एक बच्चे का दर्द नहीं पता था, क्योंकि उनके पास खुद का कोई नहीं था। 10 फरवरी से शुरू होने वाले पहले चरण के चुनाव से पहले दावेदारों के वोट इकट्ठा करने के लिए गर्म बयान नियमित रूप से सामने आ रहे हैं। सीएम आदित्यनाथ ने हाल ही में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वह 10 मार्च के बाद सपा-रालोद की गर्मी को ‘शांत’ कर देंगे। इसका जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री ‘कंप्रेसर’ हैं कि गर्मी को ठंडा कर देंगे।


Download Android App
Download iOS App



