मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके छोटे बेटे प्रतीक यादव पहली बार मीडिया के सामने आए है और उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए कई बड़े बयान दिए है। साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि अखिलेश यादव ही मुलायम सिंह के विरासत को आगे बढ़ाएंगे। उसका और कोई वारिस नहीं होगा। उनका ये बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हमेशा परिवार से तकरार की खबरे आती रहती थी। उन्होंने अपने बयान से एकजुटता का संदेश दिया है।
प्रतीक ने अखिलेश पर कही ये बातें
एक रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक यादव ने अपने बयान में कहा, ‘मेरे पिता जी मुलायम सिंह यादव को आज पूरा देश याद कर रहा है। नेता जी की सियासी विरासत बहुत बड़ी है, जिसे अखिलेश भैया आगे बढ़ा रहे हैं। नेताजी ने पिता के तौर पर बहुत कुछ सिखाया है। बहुत कुछ दिया है। उनकी शिक्षा हमेशा हमारे साथ रहेगी। उनकी विरासत को को भैया ही आगे बढ़ाने वाले है। ‘
अखिलेश के सामने खड़ी होगी कई चुनौतियां
बता दें, प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे है। वो राजनीति से दूर रहना पसंद करते है। उनका अपना बिजनेस है। लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा यादव पॉलिटिक्स से जुड़ी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले अपर्णा ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी। उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन बीजेपी को समर्थन दिया था। वैसे अखिलेश के सामने अपनी पिता की विरासत को संभालना आसान नहीं होने वाले है। उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उनके ऊपर परिवार को एक साथ लेकर चलने की भी जिम्मेदारी है।