लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

अखिलेश ने भाजपा पर लोकतंत्र कमजोर करने का लगाया आरोप, कहा- लोकतांत्रिक प्रणाली के विरूद्ध कर रही है साजिश

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में यह पार्टी बूथ पर हमला करेगी।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में यह पार्टी बूथ पर हमला करेगी और इसे लेकर सतर्क रहना होगा।
अखिलेश ने यहां एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा के कारण लोकतंत्र कमजोर हुआ है और वह लोकतांत्रिक प्रणाली के विरूद्ध साजिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का हमला 2022 के चुनाव में बूथ पर होगा, इससे सतर्क रहना होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को इस पर भी लाज नहीं आती कि उसकी सरकार ने 2017 के विधानसभा चुनाव के वक्त जारी अपने संकल्प पत्र का एक भी पन्ना नहीं पढ़ा। भाजपा की वादा खिलाफी करने की प्रवृत्ति भी भ्रष्टाचार ही है।’’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रदेश की जनता अब प्रगतिशील सरकार चाहती है।
धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी राजनीति ही समाज को बचाएगी। जनता के लिए जो काम होना चाहिए था नहीं हुआ। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विकास को पीछे कर दिया है। 2022 में जनता समाजवादी सरकार बनाने के लिये तैयार है। जिसका लक्ष्य सामाजिक न्याय है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।