समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुद्दे देश को तोड़ने वाले हैं जबकि सपा के मुद्दे देश को जोड़ने वाले हैं।
श्री यादव ने आज यहां सैफई आवास पर होली के मौके पर आये लोगो को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने होली पर देश वासियों को बधाई दी।उन्होंने कहा कि कोरोना बीमारी फैली है। आज हरेक को यह पता है कि इस बीमारी से कैसे मुकाबला कर पाएंगे। यह बीमारी यह नहीं देखेगी कौन अमीर है कौन गरीब है। अगर एक बार हो गई तो फिर सबको लेकर के जायेगी। इसलिए कम से कम सावधानी जरूर बरतें।
उन्होंने कहा कि हर साथी ने सरकार बनाने की बात कही है अगर यह बात आंकड़ में देखी जाए तो हमेशा समाजवादी सरकार रहती लेकिन ऐसा हो नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा है देश समाजवाद से नहीं रामराज्य से चलेगा लेकिन हर कोई जानता है कि समाजवाद ही रामराज्य तक पहुंचने का रास्ता है। इसलिए समाजवाद से बेहतर कुछ भी नही है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा के मुद्दे देश को तोड़ने वाले हैं जबकि सपा के मुद्दे देश को जोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आंदोलन रंग लाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हमें और आपको उलझाना चाहते हैं, इसीलिए हमने कहा कि हमारी सरकार ने बेहतर काम किए लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं भी दी है। उसका कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन जो मुद्दे हमारे,जो मुद्दे उनके हमारे लोगों को जोड़ने वाले,हमारे भाईचारे के मुद्दे,हमारे विकास के उनके मुद्दे नफरत है मुद्दे एक दूसरे को बांटने के मुद्दे, जिस दिन जातीय जनगणना हो जाएगी उस दिन हिंदू-मुस्लिम का विवाद खत्म हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश में खुशहाली तभी आएगी जब हमारी आपकी सबकी जातीय गिनती हो जाए और आबादी के हिसाब से सभी को सब का हक मिल जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा हमको और आपको शौचालय की तरफ ले जाना चाहती है जो प्रधान होंगे वह जानते होंगे कि उन्होंने शौचालय कैसे बनाएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने जनता के बीच लैपटॉप देने का काम किया था।
श्री यादव ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का जिक्र करते हुए कहा कि इससे देश की छवि दुनिया बिगड़ है। उन्होंने कहा कि जब से सीएए का कानून आया है उस दिन से देश की बदमानी हो रही है। हमारे देश की पहचान एक समय ऐसी थी कि जो हमारे देश में अपनाया उसको हम सभी ने अपना लिया,लेकिन आज भाजपा ने वोट की खातिर कुर्सी की खातिर देश का बंटादार कर दिया।
उन्होंने कहा कि सैफई को वीआईपी जिला पता करके सवाल खड़ करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को छह लेन से 4 लेन का बना करके आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में इटावा के पास कुदरेल में जुड़वा रहे हैं यह परिवर्तन अचानक नहीं है।
श्री यादव ने कहा कि सैफई अस्पताल का बजट काट दिया इसकी कोई आपत्ति नहीं है। यहां होने वाले सभी विकास कार्यों को रोक दिया गया है यह बात हर कोई जानता है कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है, लेकिन फिर भी हमें कोई आपत्ति नहीं है।
होली के पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव के साथ सोमवार दोपहर बाद अपने सैफई स्थित आवास पर पहुंचे। सबसे पहले अपने पुराने साथी सैफई गांव के प्रधान दर्शन सिंह यादव से गले मिलकर होली की मुबारक बाद दी और इसके बाद वहां पर पहले से मौजूद पार्टी के लोगों तथा ग्रामीणों से बातचीत की। अखिलेश यादव सड़क मार्ग से सैफई पहुंचे थे जबकि नेताजी चार्टेड विमान से हवाई पट्टी पर आये थे। इसके अलावा प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव भी दोपहर बाद इटावा पहुंचे।