समाजवादी पार्टी (सपा) के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गाजीपुर से लखनऊ तक विजय रथ यात्रा पूरी करने के बाद गुरुवार को कहा कि लोगों का उत्साह बता रहा है कि उत्तर प्रदेश की नयी विधानसभा में भाजपा की सीटें खाली रहेंगी।
अखिलेश यादव ने कसा BJP पर तंज
यादव ने ट्वीट किया, ”गाजीपुर से लखनऊ तक उमड़ी जनता के जोश ने दिखा दिया है कि सपा एवं अन्य सहयोगियों की रैली में ‘आये हुए’ तथा भाजपा की ठंडी रैली में ‘लाए गये’ लोगों में क्या अंतर है। भाजपा की रैलियों में खाली सीटें बता रही हैं कि 2022 के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की नयी विधानसभा में भी भाजपा की सीटें खाली रहेंगी।”
ग़ाज़ीपुर से लखनऊ तक उमड़ी जनता के जोश ने दिखा दिया है कि सपा व अन्य सहयोगियों की रैली में ‘आये हुए’ व भाजपा की ठंडी रैली में ‘लाए हुए’ लोगों में क्या अंतर है।
भाजपा की रैलियों में खाली सीटें बता रही हैं कि 2022 के चुनाव के बाद नयी विधानसभा में भी भाजपा की सीटें खाली रहेंगी। pic.twitter.com/RkOmOmy6QU
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 18, 2021
पार्टी के एक नेता ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गाजीपुर से से शुरू हुई यादव की रथ यात्रा लगभग 350 किलोमीटर की दूरी तय करके गुरुवार को सुबह करीब साढ़े 4 बजे लखनऊ पहुंची तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पार्टी समर्थकों की भारी भीड़ यात्रा के स्वागत के लिये रात भर खड़ी रही।
यात्रा के इस चौथे चरण के दौरान यादव के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और जनवादी पार्टी के संजय चौहान मौजूद थे। सपा की विजय रथ यात्रा पिछले महीने कानपुर से बुंदेलखंड क्षेत्र तक शुरू की गई थी। यह बाद में लखनऊ से हरदोई और उसके बाद फिर गोरखपुर से कुशीनगर गई।