BREAKING NEWS

अडाणी मुद्दे को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्रवाही 2 बजे तक स्थगित, कामकाज पर नहीं हुई कोई चर्चा◾दिग्विजय ने कहा- राहुल गांधी जी आप मेरे घर में रह सकते है ◾अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश में राज करना अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझते हैं राहुल गांधी◾SC वर्ग के धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों को भी अनुसूचित जाति श्रेणी में रखे जाने के लिए संविधान में संशोधन हो - मंत्री◾ कपिल सिब्बल ने PM मोदी के बयान पर किया पलटवार, JDU और UBT जैसे दल पहले आपके सहयोगे थे, अब वे भ्रष्ट है◾कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाया PM मोदी पर ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान’ चलाने का आरोप ◾Prayagraj: अतीक अहमद के भाई को सता रहा हत्या का डर, अशरफ बोला- 2 हफ्ते में मार दिया जाऊंगा◾अखिलेश यादव और दोस्त आरिफ सारस से मिलने पहुंचे कानपुर चिड़ियाघर, नहीं मिली अनुमति◾विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में◾दवा की गुणवत्ता को लेकर 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस निलंबित◾'माफिया अतीक को पहली बार किसी मामले में हुई सजा', जानिए ! कौन-कौन सी लगाई गई है धाराएं ◾आज का राशिफल (29 मार्च 2023)◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की एकता पर निशाना साधा◾कांग्रेस की धुरी है गांधी परिवार, पार्टी को एकजुट रखती है : मुख्यमंत्री गहलोत◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर सावरकर की लगाई तस्वीर ◾दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला◾जी20 की बैठक के लिए विदेशी मेहमान पहुंचे रामनगर ◾कांग्रेस एकजुटता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अप्रैल में शीर्ष विपक्षी नेताओं की बुलाएगी बैठक ◾Social Media पर सामने आये CCTV फुटेज में बिना पगड़ी के दिखा अमृतपाल सिंह◾जामिया नगर हिंसा मामला : दिल्ली उच्च न्यायालय ने इमाम, 10 अन्य को आरोपमुक्त करने के आदेश को आंशिक रूप से किया रद्द ◾

UP : जन्मदिन पर अखिलेश ने मेधावी छात्रों को बांटे लैपटॉप, BJP को दिलाई चुनावी वादे की याद

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव 1 जुलाई 2022 को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की मौजूदा बीजेपी सरकार को उसका चुनावी वादा याद दिलाते हुए कहा कि बच्चों को लैपटॉप के साथ स्कूटी भी मिलनी चाहिए।

जन्मदिन पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘हम सत्ता में नहीं है, इसलिए कुछ ही बच्चों को लैपटॉप दिया गया है। लैपटॉप इसलिए दिया गया है ताकि इस सरकार को युवाओं को लैपटॉप देने का उसका चुनावी वादा याद दिलाया जा सके।’’

UP :आरटीई के तहत बच्चों को नहीं मिल रहा प्रवेश , DIOS को भेजी गई 59 स्कूलों की सूची

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने 2017 में वादा किया था कि वह युवाओं को लैपटॉप देगी और इस बार (2022) भी इसने वादा किया है कि वह लैपटॉप देगी। बच्चों को स्कूटी भी मिलनी चाहिए।’’ सपा प्रमुख ने यह भी स्पष्ट किया कि वह आज केवल बच्चों को बधाई देने और लैपटॉप देने के लिए इस प्रेस कान्फ्रेंस में आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाते। जो लोग जन्मदिन मनाते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि उनका एक साल कम हो जाता है।

इससे पूर्व अखिलेश यादव ने कहा कि कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। कठिन मेहनत करने वाले व्यक्ति को अंततः सम्मान मिलता है। जो कठिन मेहनत करता है वह आगे बढ़ता है। अखिलेश यादव ने कहा कि अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर परीक्षा पास करने वाला व्यक्ति कभी सफल नहीं होता।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022’ शीर्षक से जारी चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के तहत दो करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे।  इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं।