समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर धनबल का प्रदर्शन और उपयोग कर विपक्ष का मनोबल तोड़ने की कोशिश करने का आरोप सोमवार को लगाया।
अखिलेश ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘झारखंड में बुरी तरह चुनाव हार चुकी भाजपा बिहार में भी जनता का विरोधी रुख़ समझ रही है, इसीलिए वह 150 करोड़ रुपए की ‘वर्चुअल रैली’ करके अपने धन-बल का प्रदर्शन कर विपक्ष का मनोबल तोड़ना चाहती है।”
झारखंड में बुरी तरह चुनाव हार चुकी भाजपा बिहार में भी जनता का विरोधी रुख़ समझ रही है, इसीलिए वो 150 करोड़ रुपए की ‘वर्चुअल रैली’ करके अपने धन-बल का प्रदर्शन कर विपक्ष का मनोबल तोड़ना चाहती है. बिहार में भाजपा का तथाकथित गठबंधन गुटबाज़ी और परस्पर अविश्वास का त्रिकोण बन गया है. pic.twitter.com/XrRZsrtUe2
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 8, 2020
उन्होंने दावा किया कि बिहार में भाजपा का तथाकथित गठबंधन गुटबाज़ी और परस्पर अविश्वास का त्रिकोण बन गया है। इससे पहले अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए नोएडा में प्रसव के लिए अस्पताल की तलाश के दौरान एक महिला की मौत को ‘अति दुखद’ और ‘चेतावनी’ करार देते हुए रविवार को सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।