BREAKING NEWS

STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾वित्त विधेयक 2023 संसद से मंजूर, हंगामे के बीच राज्यसभा ने लौटाया◾CM Yogi ने कहा- 'सारस के लिए विकसित किये जाएं विशेष पार्क'◾इजराइल: PM नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री को किया बर्खास्त, न्यायपालिका में बदलाव की योजना पर जताया था विरोध ◾ईडी की जांच में आईसीडीएस भर्ती में कुछ अनियमितताएं पाई गईं◾कर्नाटक उच्च न्यायालय ने दिया निर्देश- 'सरकारी कर्मियों के खिलाफ मुकदमे के लिए मंजूरी पर 6 महीने के भीतर फैसला करें'◾अमेरिका: नगर कीर्तन के दौरान गुरुद्वारे में चली गोलियां, दो घायल ◾इनके काले कारनामे, काले कपड़े और अब ये काले जादू तक जाने वाले हैं : अनुराग ठाकुर◾देश को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते राहुल, अहंकार और घमंड में डूबे हुए हैं: शेखावत◾धीरेन्द्र शास्त्री ने समलैंगिक विवाह पर जताई आपत्ति, कहा- 'इस युग मे जन्म लेने का अफसोस'◾अतीक अहमद पर बोलें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री- कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार का काम◾

अखिलेश का योगी पर हमला, बोल- जिसे फिजिक्स नहीं आती, वो पेंडुलम सिखा रहे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी पर पलटवार किया और कहा कि चाचा पेंडुलम नहीं वो ऐसा झूला झुला देंगे कि समझ नहीं आएगा, जिसने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी वो पेंडुलम सिखा रहे हैं।

अखिलेश यादव मंगलवार को मैनपुरी में एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि फुटबॉल खेलो, बताओ मुख्यमंत्री फुटबाल खेल पाएंगे क्या। खेलना हो तो खेल लें समाजवादियों से। मुख्यमंत्री को सिर्फ नफरत और झगड़े का खेल खेलना आता है। कहा कि चाचा पेंडुलम नहीं वो ऐसा झूला झुला देंगे कि समझ नहीं आएगा, जिसने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी वो पेंडुलम सिखा रहे हैं।

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मैनपुरी में आयोजित जनसभा में शिवपाल यादव पर तंज करते हए कहा था कि 'उनकी स्थिति एक पेंडुलम जैसी है। बेचारे को पिछली बार कितना बेइज्जत करके भेजा था। कुर्सी तक नहीं मिली, उसके हैंडल में बैठना पड़ा था। पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता है।'

अखिलेश ने कहा कि सीबीआई और ईडी की बात करते हैं तो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की जांच कब कराएंगे? जहां चुनाव होगा, वहीं जांच होगी। मैनपुरी के लोगों ने कई बार नेताजी को चुनकर भेजा है। चाहे वो किसी भी दल में रहे हों, लोगों ने उनके नाम पर वोट दिया है। यहां जितना विकास, सड़कें, अस्पताल दिख रहे हैं, ये सब नेताजी के प्रयास से ही हुआ है। यहां बारिश में बिजली के तार टूटकर गिर जाते थे, सपा सरकार में उन तारों को अंडरग्राउंड करवाया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। भाजपा अटल जी के नाम को लेकर हमेशा वोट मांगती है। उनके नाम पर बनी यूनिवर्सिटी, उनकी प्रतिमा, उनके नाम का स्टेडियम सपा सरकार द्वारा बनाए गई संस्थाओं में ही है।

अखिलेश ने कहा कि अगर सपा लोहिया इंस्टीट्यूट, लोकभवन और इतना बड़ा स्टेडियम नहीं बनाती तो भाजपा अटल जी के नाम पर क्या करती। आज अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। किसानों को डीएपी नहीं मिल रही। धान खरीद का इंतजाम नहीं हैं। सवाल जाति-धर्म का नहीं, खुशहाली और तरक्की का है।