लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, बोले- भाजपा ने जानबूझ कर डाला गरीबों की जेब पर डाका

किसानो के बिजली बिल में छूट देने के योगी सरकार की घोषणा पर निशाना साधते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जानबूझकर गरीबों की जेब पर डाका डाल रही थी।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। ऐसे में प्रदेश में राजनीतिक संग्राम काफी बढ़ गया है। किसानो के बिजली बिल में छूट देने के योगी सरकार की घोषणा पर निशाना साधते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जानबूझकर गरीबों की जेब पर डाका डाल रही थी। 
सपा 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री देने की घोषणा की है 
पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये अखिलेश ने रविवार को कहा कि जिस दिन से समाजवादी पार्टी ने 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री देने की घोषणा की है, उसी दिन घबराकर भाजपा ने बिजली का बिल आधा करने की घोषणा की। इसका मतलब है कि भाजपा जानबूझकर गरीबों की जेब पर डाका डाल रही थी। गरीबों को सस्ती बिजली दी जा सकती थी, लेकिन भाजपा की नियत साफ नहीं थी। पांच साल तक इसने महंगी बिजली दी है। 
10 मार्च 2022 को लोकतंत्र के पक्ष में परिणाम आ जाएगा 
उन्होने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। भाजपा की विदाई और सपा को सत्ता सौंपने का फैसला मतदाताओं ने कर लिया है। भाजपा द्वारा लोकतंत्र पर हमला जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। 10 मार्च 2022 को लोकतंत्र के पक्ष में परिणाम आ जाएगा। 
भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को समस्याओं में उलझा दिया है 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव किसानों, नौजवानों, महिलाओं के मान सम्मान का चुनाव है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को समस्याओं में उलझा दिया है। भाजपा राज में किसानों को कुचल कर मार दिया, नौजवानों पर लाठियां बरसाईं और नौकरी-रोजगार छीना है। किसानों को धोखा दिया। 
नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। किसान की आय दुगुनी तो नहीं हुई। उसकी कमाई आधी और महंगाई दुगनी हो गई है। भाजपा ने गरीब की जेब काटी और अमीर की तिजोरी भरी। इसीलिए जनता भाजपा के विधायकों-सांसदों को गांव में नहीं घुसने दे रही है, जनता भाजपा के खिलाफ खड़ है। 
अखिलेश का भाजपा पर हमला, कहा- एनसीआरबी का डाटा कहता है कि भाजपा सरकार में 
उन्होने कहा कि एनसीआरबी का डाटा कहता है कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा दंगे हुए, फेक एनकाउंटर हुए, बहन बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित रही। हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई। मानवाधिकार ने यूपी सरकार को सबसे ज्यादा नोटिस दी। मुख्यमंत्री पर खुद दंगे के आरोप हैं। यह देश में पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके ऊपर इतने ज्यादा गंभीर धाराएं लगी। 
अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। समाजवादी सरकार ने जनहित में जो काम किए उन उपलब्धियों को लोगों को बताएंगे। जनता भाजपा के झूठ तंत्र और षड्यंत्रों को कामयाब नहीं होने देगी। समाजवादी और अम्बेडकरवादी मिलकर भाजपा को हटाने के लिए संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 8 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।