लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

UP का ‘सियासी शुक्रवार’: सोनिया के गढ़ में अखिलेश भरेंगे हुंकार, जनसभाएं कर पार्टी के पक्ष में बनाएंगे माहौल

कांग्रेस की सांसद सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी नजर गड़ा दी हैं। अखिलेश यादव आज से रायबरेली के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस की सांसद सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी नजर गड़ा दी हैं। अखिलेश यादव आज से रायबरेली के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंच रहे हैं। वह जनपद की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रायबरेली का सघन दौरा पहली बार हो रहा है। वह सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करके पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
जानिए अखिलेश का टाइम टेबल 
सपा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव लखनऊ से सड़क मार्ग से जनपद की सीमा चुरुवा पहुंचेंगे। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनकी अगवानी करेंगे। उनकी पहली जनसभा बछरावां कस्बे में किदवई पार्क में होगी। यहां से उनकी विजय यात्रा हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरबख्श गंज पहुंचेगी। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद उनका कारवां लालगंज पहुंचेगा। बैसवारा डिग्री कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह रायबरेली में रात्रि विश्राम करेंगे।
6 विधानसभा सीटों में से 5 पर SP ने जमाया कब्जा 
दूसरे दिन उनकी पहली जनसभा सदर विधानसभा क्षेत्र के मुंशीगंज में होगी। दूसरी जनसभा ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में संबोधित करने के बाद सलोन विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ लौट जाएंगे। दरअसल, 2012 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में रायबरेली की 6 विधानसभा सीटों में से पार्टी ने 5 पर कब्जा जमाया था। जबकि एक सीट निर्दलीय अखिलेश यादव के खाते में गई थी। 
सपाइयों ने जगह-जगह की स्वागत की तैयारी 
अब एक बार फिर अखिलेश इसी उम्मीद में रायबरेली के 2 दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पहुंच रहे हैं। पहली बार रायबरेली में रात्रि विश्राम कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सभी विधानसभा क्षेत्रों को मथने पहुंच रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सपाइयों ने रास्ते में जगह-जगह स्वागत की तैयारी की है। सारे रास्ते सपाइयों की होर्डिंग लग गई हैं।

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार का दावा- कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + twenty =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।