लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

तीसरी बार अध्यक्ष बनते ही अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- हम इतिहास बनाएंगे….

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का अधिवेशन कार्यक्रम चल रहा है। सपा का यह आयोजन दो दिनों का था। बीते दिन पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिला जबकि आज अखिलेश यादव तीसरी बार लगातार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए है।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का अधिवेशन कार्यक्रम चल रहा है। सपा का यह आयोजन दो दिनों का था। बीते दिन पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिला जबकि आज अखिलेश यादव तीसरी बार लगातार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए है। जिसके बाद उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। 
जनता ने दिखाया समाजवादी पार्टी पर भरोसा: अखिलेश यादव 
एक रिपोर्ट के अनुसार अखिलेश ने अध्यक्ष बनने की खुशी जताते हुए कहा ,’आप सबने मुझे अध्यक्ष तीसरी बार बनाया है। आपने जो यकीन मुझपर दिखाया है।  मैं उसका आभारी हूं। ये कोई पद नहीं है, बल्कि प्रदेश की जनता का भरोसा है। उनकी जिम्मेदारी मुझपर है। ये ऐसे समय में जिम्मेदारी मिली है जब संविधान और संस्थाएं खतरे में है। जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं के साथ से हम लड़ेंगे और बीजेपी को हरा देंगे। मैं कोशिश करूंगा अगली बार जब अध्यक्ष बनू तो हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई हो। ‘
हम बनाएंगे इतिहास : अखिलेश 
वही, अखिलेश ने कहा, ‘ हम आगामी समय में इतिहास बनाने वाले है। बीजेपी ने समाज को बांटा है। हम इसे एक करने का काम करेंगे। हमारी लड़ाई लंबी और संघर्षो से भरी हुई है।  सभी को पता है कि सत्ता में बैठे लोग अपनी ताकत का गलत उपयोग कर रहे है। हमें भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए जो करना पड़ेगा। हम वो करेंगे। विधानसभा चुनाव में हम जीत नहीं पाए। लेकिन, हमने अच्छा प्रदर्शन किया था। हमारी सरकार रहती है तो प्रदेश में काम होता है। मौजूदा सरकार काम नहीं करती है।’
हम आपको बता दें,  तीसरी बार अखिलेश यादव सपा के अध्यक्ष बन गए है। इससे पहले 2017 में पहली बार अध्यक्ष बने थे। इसके बाद दुबारा वो 2017 में ही अक्टूबर माह में अधिवेशन के दौरान अध्यक्ष बने थे। जबकि बीते दिन नरेश उत्तम प्रदेश अध्यक्ष बने है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।