कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा सोमवार को आहूत 'भारत बंद' का आह्वान किया गया। भारत बंद के चलते कई जगहों पर आम लोगों को भीषण जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'भारत बंद' को सफल करार दिया।
सपा प्रमुख ने सोमवार की देर रात ट्वीट किया,“ ‘भारत बंद’ की राष्ट्रव्यापी सफलता ने सत्तारूढ़ बीजेपी के हाथ-पैर फुला दिए हैं। बीजेपी के नेता एवं समर्थक आज घर से निकलने का साहस नहीं जुटा पाए। बीजेपी चुनाव जीतने के लिए जिन पूंजीपतियों की ऋणी रही है उनके इशारे पर ही काम कर रही है।''
गौरतलब है कि केंद्र के नए विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा सोमवार को आहूत 'भारत बंद' का उत्तर प्रदेश में मिला-जुला असर दिखा। राज्य के प्रमुख विपक्षी दलों- समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने किसानों के इस भारत बंद का समर्थन किया था।‘भारत बंद’ की राष्ट्रव्यापी सफलता ने सत्तारूढ़ भाजपा के हाथ-पैर फुला दिए हैं। भाजपा के नेता व समर्थक आज घर से निकलने का साहस नहीं जुटा पाए। भाजपा चुनाव जीतने के लिए जिन पूँजीपतियों की ऋणी रही है उनके इशारे पर ही काम कर रही है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 27, 2021
भाजपा कर रही है उनका काम, जिनके हाथ है उसकी लगाम। pic.twitter.com/QFNPByTCNa
BSP के राष्ट्रीय महासचिव कुशवाहा ने की अखिलेश से मुलाकात, UP चुनाव से पहले थाम सकते है SP का दामन
मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को आयोजित किसान महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा ने केन्द्र के नये विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर, सोमवार को 'भारत बंद' का आह्वान किया था।