अखिलेश यादव तीसरी बार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बन गए है। लखनऊ में सपा का अधिवेशन कार्यक्रम चल रहा है, जहां हज़ारों कार्यकर्ता और नेता पहुंचे है। यहां जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए है।
चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने लगाया गंभीर आरोप
अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा, ‘ चुनाव आयोग जानबूझकर हमारे मुस्लिम और यादव भाइयों का वोट हटा रहा है। हमे न्याय की उम्मीद है, लेकिन पता नहीं ये कब मिलेगा। ऐसा कोई विधानसभा ऐसी नहीं है, जिसमें यादव और मुसलमान भाईयों के 20 हजार वोट नहीं हटाए गए है। हम सभी को सच्चाई पता है। मैंने पहले भी कई बार बोलै है। आज फिर बोल रहा हूं कि जांच करके देख लें तो पता चल जाएगा। चुनाव से पूर्व कई जगहों से 20-20 हजार वोट हटा दिए गए हैं। कई मतदानकर्ताओं का वोट हटाया गया है। जांच होगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी। ‘
फ्री राशन पर भी दिया बड़ा बयान
बता दें, केंद्र सरकार द्वारा बीते दिन राशन कुछ माह तक के लिए फ्री कर दिया गया है, जिसपर अखिलेश यादव ने तंज कस्ते हुए कहा, ‘ कुछ राज्यों में चुनाव होने वाले है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। ये लोग गरीबों को स्ट्रचेर या एम्बुलेंस दे नहीं सकते है, जबकि अमीर कारोबारियों को हमेशा अपने फैसलों से लाभ पहुंचाते रहते है।’
भाजपा को हराने के लिए कुछ भी करेंगे: अखिलेश यादव
हम आपको बता दें, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि, ‘वो धर्म के जरिए लोगों में गतिरोध पैदा करने की कोशिश करते है। हमने हमेशा संघर्ष किया है। आगे भी करेंगे। लेकिन हार नहीं मानने वाले है। सभी को पता है कि सत्ता में बैठे लोग अपनी ताकत का गलत उपयोग कर रहे है। हमें भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए जो करना पड़ेगा। हम वो करेंगे। विधानसभा चुनाव में हम जीत नहीं पाए। लेकिन, हमने अच्छा प्रदर्शन किया था। हमारी सरकार रहती है तो प्रदेश में काम होता है। मौजूदा सरकार काम नहीं करती है।’