लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

अखिलेश यादव ने कहा- ‘भाजपा करती है जाति धर्म के नाम पर लडाने की साजिश’

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बेलगाम हो गयी है। जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आयी

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बेलगाम हो गयी है। जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आयी भाजपा सरकार को आम जनता, गरीबों और मध्यम वर्ग की चिंता नहीं है। यादव ने शनिवार को कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार जाति-धर्म के मुद्दे पर आम जनता को लड़ने की साजिश करती है।  आम जनता की जरूरत की चीजें मकान, रोटी, कपड़, दवा, पढ़ई सब महंगी हो गयी है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर की कीमते पहले से ही आसमान पर है। अब खाने पीने की चीजों-दाल, चावल, आटा, तेल, दूध सब की कीमतें बढ़ गयी है। बच्चों की किताबें, स्टेशनरी, ड्रेस आदि सभी महंगी हैं। भाजपा सरकार ने बसों का किराया बढ़ दिया है।
1681563421 3543254254
लड़ने की साजिश करती है
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई को रोकने में विफल है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार जाति-धर्म के मुद्दे पर आम जनता को लड़ने की साजिश करती है। सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। सरकार के पास जनता की समस्याओं पर कोई जवाब नहीं है। सरकार गरीबों और मध्यम वर्ग की जेब काट कर अमीरों और पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है। 
जनता को धोखे पर धोखा दे रही है
भाजपा की नीतियां पूंजीपरस्त है। सरकार बताए कि डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है। यादव ने कहा कि भाजपा जनता को धोखे पर धोखा दे रही है। जनता के सवालों से बचने के लिए कानून और संविधान की धज्जियां उड़यी जा रहीं है। जनता नगर निकाय चुनाव में भाजपा से उसकी विफलताओं का हिसाब लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।