लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

अमेठी से राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है, जो हमेशा कायम रहेगा : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि अमेठी से राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है और परिवार के ये रिश्ते कभी कमजोर नहीं हो सकते।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि अमेठी से राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है और परिवार के ये रिश्ते कभी कमजोर नहीं हो सकते। 
प्रियंका गांधी वाद्रा अमेठी के ज़ामों ब्लॉक की न्याय पंचायत दखिन वारा में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को बुधवार को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘अमेठी से घर और परिवार का पुराना और मजबूत रिश्ता है, अमेठी और अमेठी के लोगों से हमारा संबंध जैसे पहले था, वैसे ही आज भी कायम है और आगे भी रहेगा।’’ 
प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि संगठन निर्माण हम सबकी पहली प्राथमिकता है। बैठक के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा ने बैठक के दौरान कृषि कानून की भी चर्चा की और बताया कि यह किसान विरोधी कानून सिर्फ किसानों को नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक है। 
सिंघल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि दो माह से किसान दिल्ली के बार्डर पर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसानों के हित में तमाम काम किये जा रहे हैं। उन्होंने अमेठी की समस्याओं के बारे में जानकारी भी ली। 
प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘कांग्रेस संगठन को न्याय पंचायत के बाद गांव व बूथ स्तर तक मजबूत करके हमें गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों, असहायों की आवाज सुननी है और उनसे जुड़़ना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 18 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।