देश का सबसे मशहूर राज्य उत्तर प्रदेश आज यानी 24 जनवरी को अपना स्थापना दिवस मना रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार ने प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
मोदी जी के मार्गदर्शन और योगी जी के नेतृत्व में विकास नई ऊंचाईयों पर
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।मा॰ प्रधानमंत्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और @myogiadityanath जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने प्रदेश के विकास को नई ऊँचाईयों पर पहुँचाया है।पूर्ण विश्वास है, जनता के आशीर्वाद से विकास यात्रा अनवरत चलती रहेगी।— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 24, 2022
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने प्रदेश के विकास को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है।
धर्म, ज्ञान और अद्भुत शौर्य की भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ।मोदी जी के मार्गदर्शन में चल रही प्रदेश की योगी सरकार के अथक प्रयासों से प्रदेश ने अपने गौरव को पुनः प्राप्त किया है। भाजपा उत्तर प्रदेश के विकास व जनता के कल्याण के लिए कटिबद्ध है।— Amit Shah (@AmitShah) January 24, 2022
जनता के आशीर्वाद से विकास यात्रा अनवरत चलती रहेगी-नड्डा
नड्डा ने यूपी की जनता का आशीर्वाद मांगते हुए आगे अपने ट्वीट में कहा , पूर्ण विश्वास है, जनता के आशीर्वाद से विकास यात्रा अनवरत चलती रहेगी। गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, धर्म, ज्ञान और अद्भुत शौर्य की भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।
यूक्रेन संकट के चलते अमेरिका और रूस में बढ़ी कड़वाहट, लोगों के लिए जारी की गई ट्रैवल एडवाइजरी
अमित शाह ने ट्वीट में किया मोदी-योगी का शानदार जिक्र
शाह ने भी उत्तर प्रदेश के विकास में मोदी-योगी सरकार के योगदान का जिक्र करते हुए आगे अपने ट्वीट में लिखा , मोदी जी के मार्गदर्शन में चल रही प्रदेश की योगी सरकार के अथक प्रयासों से प्रदेश ने अपने गौरव को पुन: प्राप्त किया है। भाजपा उत्तर प्रदेश के विकास व जनता के कल्याण के लिए कटिबद्ध है।
आपको बता दें कि , उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिए घमासान शुरू हो चुका है। राज्य में 7 चरणों में 10, 14 , 20, 23 और 27 फरवरी एवं 3 और 7 मार्च को मतदान होना है। नतीजों की घोषणा 10 मार्च को होगी।