उत्तर प्रदेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के एक कमांडेंट की शिकायत पर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान यहां हुई हिंसा के सिलसिले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही, यहां सीएए-विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 50 तक पहुंच गई है।
लखनऊ में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन जारी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से छीने कंबल
भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (सरकारी कर्मचारी को अपने कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए उन पर हमला करना या आपराधिक बल लगाना), 336 (किसी के जीवन या उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), 149 (गैरकानूनी सभा के हर सदस्य को दोषी ठहराना),148 (दंगे करना, घातक हथियार से लैस होना) और 147 (दंगा करने की सजा देने) के तहत सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन कर रही भीड़ ने आरएएफ कर्मियों पर पथराव किया।