BREAKING NEWS

आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾

योगी सरकार के मंत्री ने साधा निशाना - सरकार विरोधी गैंग ने अब अंतरराष्ट्रीय शक्ल ले ली है

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने विपक्ष पर किसानों के बहाने तमाशा खड़ा करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि देश में बने सरकार विरोधी 'गैंग' ने अब अंतरराष्ट्रीय शक्ल ले ली है। उन्होंने पुलिस पर हमले की घटनाओं के लिए भी देश विरोधी ताकतों को जिम्मेदार ठहराया। 

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री राजभर ने भाजपा जिला कार्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के सहारनपुर दौरे के समय दफा 144 लगाने को लेकर पूछे जाने पर कहा कि किसानों के बहाने तमाशा खड़ा किया जा रहा है। 

उन्होंने यह भी कहा, 'देश में गैंग बन गया है। इस गैंग ने अंतरराष्ट्रीय शक्ल ले ली है। रिहाना के ट्वीट के पीछे कांग्रेस के नेता भाग रहे हैं। कांग्रेस के नेता मोदी सरकार का विरोध करें, लेकिन देश का विरोध न करें।' 

कासगंज जिले में मंगलवार शाम पुलिस पर हुए हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर जोर देते हुये राजभर ने पुलिस पर बढ़ते हमले की घटना के लिए देश विरोधी ताकतों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना के लिए देश, प्रदेश और समाज को अशांत करने वाली ताकतें जिम्मेदार हैं। 

मंत्री ने राज्य सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर हमला करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा के होने वाले चुनाव में राजभर की पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश समाज को धोखा देने वाले नेता हैं। इन्होंने महाराज सुहेलदेव का नाम जोड़कर पार्टी बनायी है और महाराज सुहेलदेव के दुश्मनों से ही हाथ मिलाते हैं। 

राजभर ने कहा कि बहराइच में महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनेगा जिसका शिलान्यास 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आनलाइन माध्यम से करेंगे।