लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

अपर्णा यादव ने बांधे BJP की तारीफों के पुल, कहा- राष्ट्र को बचाने के लिए पार्टी की सत्ता में वापसी बहुत जरूरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए देश को बचाने के लिये भाजपा की सत्ता में वापसी को जरूरी बताया है।

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए देश को बचाने के लिये भाजपा की सत्ता में वापसी को जरूरी बताया है। अपर्णा ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा को उसकी राष्ट्रवाद की विचारधारा के कारण चुना। इस दौरान भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस की रायबरेली से विधायक अदिति सिंह और कांग्रेस के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भी मौजूद थीं।
नए भारत के निर्माण के लिए मोदी और योगी के बढ़ना चाहती है आगे :अपर्णा 
स्वाधीनता आंदोलन के नायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेता जी को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किये। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के चुनाव अभियान के सहप्रभारी अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे।
समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और लखनऊ कैंट से पिछले विधान सभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहीं अपर्णा ने भाजपा में उन्हें स्थान देने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह नए भारत के निर्माण के लिए मोदी और योगी के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं।
अदिति सिंह ने महिला सशक्तिकरण के लिए BJP की योजनाओं को बताया सही 
इस मौके पर अदिति सिंह ने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान सिर्फ भाजपा की सरकार ही सुनिश्चित कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सभी योजनाएं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी हैं। महिला उत्थान को ही मुद्दा बनाकर वह रायबरेली सदर सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं। इस मौके पर प्रियंका मौर्य ने भी भाजपा परिवार में शामिल होने की खुशी जाहिर करते हुये विश्वास व्यक्त किया वह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में बेहतर काम कर सकेंगी।

BJP में शामिल हुई अदिति सिंह ने प्रियंका को दी चुनाव लड़ने की चुनौती, कहा- रायबरेली अब कांग्रेस का गढ़ नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + thirteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।