साधु संतों की जानी मानी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने बुधवार को बताया कि ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने आध्यात्मिक योग गुरू आनंद गिरी पर लगे आरोपों को बे-बनुयिद और मनगढंत बताते हुए उन्हें बरी कर दिया है। महंत गिरी ने बताया कि सिडनी अदालत ने आनंद गिरी पर लगे सभी आरोप को बे-बुनियाद एवं मनगढंत पाया।
उन्होने बताया कि सिडनी पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन करने के बाद अदालत को बताया कि आनंद गिरी के खिलाफ लगे सभी आरोप निराधार एवं असत्य हैं। अदालत ने पुलिस द्वारा जांच के कागजात प्रस्तुत करने के बाद अपने फैसले में बेकसूर करार देते हुए आरोपों से बाइज्जत बरी किया।
महंत ने बताया कि सिडनी अदालत ने आंनद गिरी का जब्त पासपोर्ट तत्काल रिलीज करते हुए उन्हें भारत जाने की अनुमति प्रदान की। उन्होंने बताया कि अदालत ने उन्हें इाइज्जत बरी कर सनातन धर्म का अपमान करने वाले लोगों के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा है।
नरेंद्र गिरी ने बताया कि योग गुरू अगले सप्ताह तक स्वदेश वापस लौटेंगे। गौरतलब है कि आनंद गिरी पर आस्ट्रेलिया के सिडनी में दो महिलाओं के साथ अमर्यादित आचरण लगने के बाद अदालत ने देश न/न छोडने की हिदायत दी गयी थी। वह पिछले मई माह में अपने धर्मिक प्रचार के लिए सिडनी गये थे जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।