समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को उनकी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को कोर्ट के आदेश पर 3 दिन तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। रामपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने यह आदेश दिया। आजम खान बुधवार को पत्नी और बेटे के साथ कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचे थे।
कोर्ट ने आजम खान की संपत्ति कुर्क किए जाने का आदेश भी दिया है। पिछले काफी समय से कोर्ट की तारीखों पर गैर हाजिरी के चलते कई बार कोर्ट ने आजम खान, बेटे अब्दुल्लाह आजम और पत्नी तंजीम फातमा के खिलाफ जमानती और गैर जमानती वारंट जारी किया।
आजम खान की कब्जेवाली जमीन भू-मालिकों को मिलेगी वापस
गौरतलब है की आकाश सक्सेना ने आजम खान, अब्दुल्ला आजम और तजीन फातिमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि अनुचित लाभ लेने के लिए सपा सांसद आजम खान और उनकी पत्नी तजीन फातिमा ने बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए।


Download Android App
Download iOS App



