भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के संस्थापक दिवंगत कांशीराम की जयंती पर नोएडा में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी नई पार्टी ‘आजाद समाज पार्टी’ की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “साहब कांशीराम तेरा मिशन अधूरा, आज़ाद समाज पार्टी करेगी पूरा।”
पार्टी की घोषणा से पहले चंद्र शेखर ने ट्वीट कर कांशीराम को श्रदांजलि देते हुए लिखा, बाबा साहब अम्बेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने वाले, शोषित वंचित बहुजन समाज में राजनीतिक चेतना पैदा करने वाले, बहुजन नायक हमारे रहबर कांशीराम साहब को शत-शत नमन। काशीराम तेरी नैक कमाई तूने सोती कौम जगाई।
साहब कांशीराम तेरा मिशन अधूरा
आज़ाद समाज पार्टी करेगी पूरा।— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) March 15, 2020
गौरतलब है की पार्टी के अधिकतर नेताओं और पदाधिकारी चाहते हैं कि पार्टी का नाम ‘आजाद समाज पार्टी’ हो, लेकिन चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद ही नाम पर अंतिम फैसला लिया गया। भीम आर्मी अपना स्टूडेंट विंग पहले ही लांच कर चुकी है जिसका नाम ‘भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन’ (बीएएसएफ) है।

भीम आर्मी ने सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू किया है, जिसमें उन्होंने ‘नई राजनीतिक पार्टी की जरूरत है’ पर जोर डाला है। चंद्र शेखर ने दलित, पिछड़ी जाति और मुस्लिमों को पार्टी का समर्थन करने का अनुरोध किया। इसके अलावा 2 मार्च को लखनऊ यात्रा के दौरान भीम आर्मी प्रमुख ने संकेत देते हुए कहा था कि वह 2022 में अगले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में पांच छोटे राजनीतिक दलों द्वारा शुरू किए गए ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ में शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



