BREAKING NEWS

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी राज्य कर्नाटक में रविवार को कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा◾कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धरमैया और शिवकुमार के नाम शामिल◾MP : कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शाह ने कांग्रेस की खिंचाई की◾अरुणाचल पहुंचे जी20 प्रतिनिधि, रविवार को जा सकते हैं तवांग◾राजनीति में उन लोगों की आवाज बनने के लिए आया हूं जो अपनी आवाज नहीं उठा सकते : वरुण गांधी◾TMC ने प्रवक्ताओं की नयी सूची जारी की◾सावरकर पर संग्राम: राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM शिंदे का कटाक्ष, बोले- कांग्रेस नेता खुद को क्या समझते हैं?◾‘कर्नाटक में डबल इंजन सरकार की वापसी तय’... दावणगेरे में बोले प्रधानमंत्री मोदी◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾राहुल और तेजस्वी के समर्थन में उतरे ललन सिंह, BJP पर भड़के; बोले- देश में इमरजेंसी जैसे हालात◾PM Modi ने कहा - 'भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा'◾Jammu Kashmir: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान, केंद्रशासित प्रदेश में अगले साल से चलेगी वंदे भारत ट्रेन◾राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस से दूर क्यों है नीतीश कुमार ◾दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संदीप बड़वासनिया गैंग के तीन सदस्य उत्तम नगर से गिरफ्तार◾महाराष्ट्र : BJP ने OBC का 'अपमान' करने के लिए राहुल गांधी का किया विरोध प्रदर्शन◾Tornado in Punjab: पंजाब के फाजिल्का में बवंडर से 12 लोग घायल, 30 घर क्षतिग्रस्त◾ राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री रविशंकर,कहा राहुल पर मानहानि के 60 मामले चल रहे हैं◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾

BJP के साथ गठबंधन करना बड़ी भूल थी: ओमप्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की तुलना ‘नाग’ से करते हुए कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन करना उनकी बड़ी भूल थी। 

बता दें कि सुभासपा ने उत्‍तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था और चार सीटों पर उसे जीत मिली थी। ओमप्रकाश राजभर को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया लेकिन मतभेदों के चलते दोनों दलों का गठबंधन टूट गया। 

शुक्रवार को बलिया जिले के रसड़ा में पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने कहा, ''भाजपा से गठबंधन करना उबड़ी भूल थी और अब इसका पछतावा हो रहा है।'' उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गठबंधन को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले आठ माह से उनकी अथवा भागीदारी संकल्‍प मोर्चा के किसी नेता की किसी सपा नेता से गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नही हुई है। 

भागीदारी संकल्‍प मोर्चा में ओमप्रकाश राजभर और असदुद्दीन ओवैसी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं। राजभर ने कहा कि भाजपा का हश्र ‘‘नाग देवता की तरह’’ ही होने वाला है। उन्होंने कहा कि जनता ने अच्छे दिन के मोह में चुनाव में भाजपा का सहयोग व समर्थन किया, लेकिन महंगाई व भ्रष्टाचार के जरिये भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने आमजन को तबाह कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि नाग पंचमी पर आम लोग सुबह नाग देवता की पूजा करते हैं और इसके बाद पूजा करने वाले लोग ही नाग के दिखाई देने पर लाठी लेकर नाग पर टूट पड़ते हैं। उसी तरह मंहगाई व गलत नीतियों से त्रस्त जनता भी अब भाजपा को खदेड़ने के लिए तैयार है। 

राजभर ने बताया कि एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पांच अप्रैल को मैनपुरी में भागीदारी संकल्‍प मोर्चा की एक रैली को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि बलरामपुर के बाद मोर्चा की यह दूसरी रैली है और इसके बाद गोरखपुर व आजमगढ़ में रैलियां होंगी। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर ताकत दिखाने के लिए यह रैली हो रही है।