लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

भाजपा का उत्तर प्रदेश में 50 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य: सुनील बंसल

बंसल ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आयोजित ब्रज क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सभी पदाधिकारी नये भारत निर्माण को लेकर जनता के बीच जाएं।

मथुरा : भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी को ब्रज क्षेत्र में 15 लाख और पूरे राज्य में 50 लाख नये सदस्य बनाने हैं। 
बंसल ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आयोजित ब्रज क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सभी पदाधिकारी नये भारत निर्माण को लेकर जनता के बीच जाएं। उनकी सुनें, तभी वे हमसे जुड़ेंगे। हमें ब्रज क्षेत्र में 15 लाख और पूरे राज्य में कुल 50 लाख नये सदस्य बनाने हैं।’’ 
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद का यह समय संतुष्ट होकर चुप बैठने का समय नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और असंख्य कार्यकर्ताओं की कई दशकों की अनथक मेहनत के बाद जो मिला है उसे हमें आगे भी बनाए रखना है। यह तभी संभव होगा जब हम जनता की जरूरतों के अनुसार कार्य करते हुए उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। इसके लिए हमें उनसे निरंतर संपर्क बनाए रखना होगा। 
उनके दुख-दर्द को जानकर उनका निवारण करते रहना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्तर से 31 अगस्त तक चलाए रहे सदस्यता अभियान में हमें राज्य में कुल 50 लाख नये सदस्य तैयार करने हैं जिनमें से 15 लाख सदस्यों की जिम्मेदारी आप सभी पर डाली गई है।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।