उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार रविवार को 6 स्थानों बिजनौर, मथुरा, झांसी, अंबेडकर नगर, बलिया और गाजीपुर से जन विश्वास यात्रा शुरू करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिंदू राजा महाराजा सुहेलदेव राजभर और राम मनोहर लोहिया की जन्मस्थली अंबेडकर नगर से यात्रा का शुभारंभ करेंगे, जिन्होंने रामायण मेला की शुरूआत की थी।
UP विधानसभा के मद्देनजर BJP लगा रही एड़ी चोटी का जोर
समारोह में भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कौशल किशोर मौजूद रहेंगे और यात्रा काकोरी में समाप्त होगी। दूसरी यात्रा, जो मथुरा से शुरू होगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की जाएगी और बरेली में जाकर समाप्त होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बिजनौर के विदुर कुटी से यात्रा का शुभारंभ करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी मौजूद रहेंगे।
पार्टी के जाने-मानें चेहरे आज से करेंगे रैलियों की शुरुआत
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रानी लक्ष्मी बाई की भूमि झांसी से यात्रा की शुरूआत करेंगे। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के साथ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे। यह यात्रा कानपुर में समाप्त होगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बलिया से यात्रा का शुभारंभ करेंगे, जो बस्ती में समाप्त होगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी गाजीपुर से यात्रा की शुरूआत करेंगी। इसका समापन अमेठी में होगा।
BJP जनता पहुंचाएगी सरकार की उपलब्धियां
पार्टी इन यात्राओं के माध्यम से केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार की उपलब्धियों से लोगों तक पहुंचेगी। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, हमने 2017 में भी यात्राएं निकाली थीं। लोगों ने समाजवादी सरकार को बाहर कर दिया और राज्य में भाजपा की सरकार बनी। आज राज्य में न तो ‘गुंडाराज’ है और न ही भ्रष्टाचार। हम 2022 में भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। वंशवाद की राजनीति करने वाली पार्टियां विफल रही हैं। हमारी सरकार ने वनंगिया, मुसहर और थारू के लिए काम किया है। उनके लिए पहले किसी ने काम नहीं किया था।