लोकसभा चुनावों में वरिष्ठ पार्टी नेताओं को भारतीय जनता पार्टी से किनारे करने के आरोपों के बीच पार्टी ने सोमवार को पलटवार करते हुये कहा कि केवल भाजपा ही बुजुर्ग नेताओं का सम्मान करती है। प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि” पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पीवी नरसिम्हाराव के देहांत के बाद क्या हुआ सब जानते है। कोई भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने तक नही गया। कुछ ऐसा ही हाल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम केसरी के साथ हुआ। क्या अब वे :कांग्रेस हमें सिखायेंगी कि आखिर हमें बुजुर्गो का सम्मान कैसे करना चाहियें । यह कांग्रेस ही है जो अपने बुजुर्ग नेताओं को एक समय आने पर दूर कर देती है।”
दिनेश शर्मा ने का कि ”दूसरी तरफ जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन हुआ था तो उनके अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पैदल चल कर गये। इसी तरह भाजपा अपने सभी बुजुर्गो का सम्मान करती है । अटल जी और आडवाणी जी दोनो हमारे लिये आदर्श है।”


Download Android App
Download iOS App




