राम मंदिर निर्माण की तिथि पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने विपक्ष पर हमला किया है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि जो लोग सनातन धर्म को नहीं मानते है उनको मंदिर के निर्माण की तिथि पूछने का कोई अधिकार नहीं है।
पार्टी के युवा मोर्चा के एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी सातों सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव व्यक्ति के आधार पर नहीं, बल्कि विचारधारा के आधार पर लड़ा जाता है।
उन्होंने कश्मीर का उदाहरण देते हुए कहा कि यह एक विचारधारा है। कश्मीर में देश का संविधान, एक झंडा लागू करवाने के लिये 1953 पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने अपनी सहादत दे दी थी। उसी विचारधारा को एक चाय बेचने वाले यानि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार कर दिखा दिया। यदि सार्थक विचारधारा हो तो उसको मूर्त्त रूप दिया जा सकता है।
स्वतंत्रदेव सिंह ने कांग्रेस की सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने पर ये लोग कहते थे कि बीजेपी को कहते थे कि ‘ मंदिर यहीं बनायेंगे, लेकिन तिथि नहीं बतायेंगे’ अब तो भगवान राम के मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। लेकिन कांग्रेस के साथ-साथ सपा और बसपा को उस समय राम मंदिर बनाने की तिथि पूछने का कोई अधिकार नहीं था।
उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म को नहीं मानते हैं, उनको तारीख पूछने का कोई अधिकार नहीं था। सपा, बसपा पर तंज कसते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि 15 सालों तक इनके शासन काल में प्रदेश में जंगलराज कायम था। प्रदेश की जनता सुरक्षित नहीं थी। लेकिन योगी राज में अब बदल चुका है। गुंडे, मवाली अब दिखने की हिमाकत नहीं करते हैं। उनको मालूम हो चुका है कि अब प्रदेश में राम राज्य कायम हो चुका है। बीजेपी सरकार में गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं के कल्याण की योजनाओं के लागू होने से ये खुश हैं।
स्वतंत्रदेव सिंह ने कांग्रेस की सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने पर ये लोग कहते थे कि बीजेपी को कहते थे कि ‘ मंदिर यहीं बनायेंगे, लेकिन तिथि नहीं बतायेंगे’ अब तो भगवान राम के मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। लेकिन कांग्रेस के साथ-साथ सपा और बसपा को उस समय राम मंदिर बनाने की तिथि पूछने का कोई अधिकार नहीं था।
उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म को नहीं मानते हैं, उनको तारीख पूछने का कोई अधिकार नहीं था। सपा,बसपा पर तंज कसते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि 15 सालों तक इनके शासन काल में प्रदेश में जंगलराज कायम था। प्रदेश की जनता सुरक्षित नहीं थी। लेकिन योगी राज में अब बदल चुका है। गुंडे, मवाली अब दिखने की हिमाकत नहीं करते हैं। उनको मालूम हो चुका है कि अब प्रदेश में राम राज्य कायम हो चुका है। बीजेपी सरकार में गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं के कल्याण की योजनाओं के लागू होने से ये खुश हैं।
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी कभी परिवारवाद, वंशवाद की पोषक नहीं रही है। जबकि अन्य दलों में ये आज भी बदस्तूर जारी है। सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि उपचुनाव में सपा ने अपने सरकार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है। उसमें जेल में बंद आजम खां का भी नाम है। इससे जनता को समझ लेना चाहिए कि आपराधिक मामलों में एक जेल में बंद आजम खां को चुनाव स्टार प्रचारकों बनाकर वह करता संदेश देना चाहती है।
उन्होंने अपने युवा कार्यकर्त्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग क्षेत्र में घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को बताकर यहां से पार्टी के प्रत्याशी डा.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी को भारी मतों से विजई बनाने के लिये मतदाताओं से उनका आशीर्वाद मांगे।