UP के युवा कलाकार ने छोटे से बादाम पर विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर बनाकर किया स्वागत

Summary :

पूरा देश विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की स्वदेश में वापसी पर उनके स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी है और नहीं छोडऩा चाहते हैं। ऐसे में लखनऊ के आर्टिस्ट

पूरा देश विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की स्वदेश में वापसी पर उनके स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी है और नहीं छोडऩा चाहते हैं। ऐसे में लखनऊ के आर्टिस्ट ने भी अभिनंदन का अपने एक बेहद खास अंदाज में वेलकम किया है। उन्होंने बादाम पर विंग कमांडर की फोटो बनाई है।

इसके साथ ही उनका दावा है कि ये विंग कमांडर अभिनंदन पर बनाई गई सबसे छोटी तस्वीर है। इससे पहले भी ये आर्टिस्ट पुलवामा के शहीदों को बेहद खास अंदाज में उन्हें श्रद्घांजलि दे चुका है। तो आइए जानते हैं इस आर्टिस्ट के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

कौन हैं आर्टिस्ट अमन सिंह गुलाटी

लखनऊ के अमन सिंह गुलाटी ने भी अपने बेहद खास तरीके से विंग कमांडर का स्वागत किया है। उन्होंने एक छोटे से बादम पर अभिनंदन की तस्वीर खुद बनाई है। बता दें कि अमन सिंह गुलाटी लखीमपुर के रहने वाले हैं।

उन्होंने अभिनंदन के अलावा भी लखनऊ के हजरतगंज जीपीओ स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थलपर लगातार 40 घंटे बिना सोए हुए 40 शहीदों की पेंटिंग्स बनाई थी। बता दें कि अमन के नाम 5 विश्व रिकॉर्ड भी हैं।

अमन ने बताया कि प्रतिमा स्थल पर जब उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए ये एहसास हुआ कि उन्हें शहीदों की पेंटिंग बनानी चाहिए। बता दें कि अमन की मां भावना गुलाटी भी एक आर्टिस्ट थीं।

सोशल मीडिया से शहीदों की तस्वीरें जुटाने के बाद अमन ने पेंटिंग्स तैयार की थी। इसमें उन्हें पूरे 74 घंटे लगे थे। इससे पहले अमन ने 13 अगस्त 2017 को विश्व की सबसे बड़ी 880 फीट की राखी बनाई थी।

LIVE: PAK की बीटिंग रिट्रीट परेड खत्म, अब अभिनंदन भारत की ओर बढ़ाएंगे कदम

Desk Team