उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गांव में एक युवक ने यौन इच्छाओं को खारिज करने पर नाबालिग लड़की को ज़िंदा आग के हवाले कर दिया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा गया है। वहीं मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शुक्रवार को हुई इस वारदात पर पुलिस ने कहा कि 21 साल के आरोपी कृष्णा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता को बलिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया।
उत्तर प्रदेश के बलिया में 22 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
दुबहर थाना एसएचओ अनिल चंद्र तिवारी ने कहा कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी उस व्यक्ति की यौन इच्छाओं को खारिज कर रही थी इसलिए आरोपी ने उसकी बेटी को घर से अगवा किया और उसे जला दिया।