उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। प्रदेश की राजनीतिक हलकानों में चुनावी सरगरमियों को लेकर हलचल का दौर जोरो पर है, ऐसे में कौन-सा दल किसके साथ गठबंधन करेगा, यह बात भी सामने निकल कर आनी लगी है।
इसी कड़़ी में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) किसी भी दल के साथ गठबंधन या सीटों का समझौता नहीं करेगी। बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई उसके बाद हनुमंत लला के दरबार में भी माथा टेका। जगन्नाथ मंदिर के महंत राघव दास ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया।
सतीश चंद, मिश्रा ने पत्रकारों से कहा कि हम राम की पूजा करते हैं, उन पर राजनीति नहीं करते। अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कहती है कि राम उनके हैं तो यह उनकी संकीर्ण सोच है, भगवान श्री राम सबके हैं। जितना उनके हैं उससे अधिक हमारे हैं। अफसोस होता है जब लोग भगवान श्री राम को राजनीति में लाते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव बसपा अकेले दम पर लड़ेगी। पार्टी गठबंधन करेगी जरूर, लेकिन जनता और सर्व समाज से गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी।