उत्तर प्रदेश में हैदराबाद जैसी हैवानियत की घटना सामने आई है। प्रयागराज-लखनऊ हाईवे के किनारे शनिवार को एक बाग में अज्ञात युवती का अधजला हुआ शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
युवती को मिट्टी का तेल डालकर जलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखावाया गया है। शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयास में जुटी है। घटनास्थल के समीप लगभग दोपहर के तीन बजे स्कूली बच्चे उधर से गुजर रहे थे। युवती का अधजला शव देख बच्चों ने लोगों को बताया और पुलिस तक मामले की जानकारी पहुंची।
चीन में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 304 हुई
जानकारी के मुताबिक युवती की उम्र 25 साल के करीब बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अज्ञात युवती का शव उल्टा पड़ा हुआ था। बाग में काफी दूर तक पेड़ों की पत्तियां भी आग की चपेट में आने से जल गई थीं।
युवती के हाथ-पैर बंधे हुए थे और गला कसा हुआ था। पैर के जूते अधजली हालत में मिले हैं। पास में एक जेंट्स पर्स, केमिस्ट्री की किताब जली हालत में मिली है। घटना स्थल पर सिंदूर मिलने का पता चला है। युवती से रेप की भी आशंका जताई जा रही है।