कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर पहुंची जहां उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई से प्रभावित लोगों से मुलकात की। प्रियंका ने रुकैया परवीन नामक उस युवती से भी मुलाकात की जिसकी शादी होने वाली है। रुकैया के परिवार का आरोप है कि पुलिस उनके घर में घुसी और बहुत सारा समान ले गई।
मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं मौलाना असद हुसैनी से मिली, जिन्हें पुलिस ने बेरहमी से पीटा था। उन्होंने आगे बताया कि नाबालिगों सहित मदरसा के छात्रों को पुलिस ने बिना किसी कारण के उठा लिया, उनमें से कुछ को रिहा कर दिया गया और कुछ अभी भी हिरासत में हैं।

वही, सूत्रों का कहना है कि मुजफ्फरनगर के बाद प्रियंका मेरठ भी जा सकती हैं। उन्हें और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पिछले दिनों मेरठ जाने से रोक दिया गया था। प्रियंका ने इससे पहले बिजनौर में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मारे गए दो युवकों के परिवारों से मुलाकात की थी।


Download Android App
Download iOS App



