स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा ने चिन्मयानंद की गिरफ्तारी न होने पर आत्महत्या की धमकी दी है। पीड़ित छात्रा ने एसआईटी जांच पर नाराजगी जाहिर करते कहा कि उसे नहीं बताया जा रहा है कि चिन्मयानंद के खिलाफ कार्रवाई कब की जाएगी।
दरअसल, इस पूरे मामले में धारा 164 के तहत छात्रा के कलमबंद बयान दर्ज किए जाने के बाद भी चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज छात्रा अपने पिता व भाई के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंची थी। इस दौरान छात्रा के घर के बाहर कड़ा पहरा लगा हुआ है।
बेंगलुरु : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस में उड़ान भरी, रचा इतिहास
छात्रा का कहना है कि स्वामी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। एसआईटी भी उसे इस मामले में कुछ नहीं बता रही है। इसलिए वह और भी व्यथित है, इस बात की जानकारी छात्रा के पिता ने दी है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार शाम छात्रा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस और एसआईटी के काम पर सवाल उठाया था।
उसने कहा था कि पुलिस अब भी स्वामी चिन्मयानंद पर कार्रवाई नहीं कर रही है। साथ छात्रा ने एसआईटी के सदस्यों पर उसके सवालों का ठीक से जवाब नहीं देने का आरोप भी लगाया है। जानकारी के लिए बता दें कि एसएस लॉ कॉलेज से एलएलएम की पढ़ाई कर रही छात्रा ने फेसबुक पर एक वीडियो वायरल कर पूर्व केंद्रीय मंत्री पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था।
इसके बाद वह लापता हो गई थी। लापता होने के बाद छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। यूपी पुलिस ने 30 अगस्त को राजस्थान के अलवर से पीड़िता को खोज निकाला था। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी जांच का आदेश दिया है।


Download Android App
Download iOS App



