पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में अज्ञात बदमाशों की गोली से घायल पत्रकार की मौत पर गहरा शाेक व्यक्त करते हुए कहा है कि देश में भय का माहौल पैदा किया जा रहा है।
पत्रकार जोशी को सोमवार को गाजियाबाद जिले के विजयनगर क्षेत्र में बदमाशों ने गोली मार दी थी और बुधवार तड़के उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
My heartfelt condolences to the family of Vikram Joshi, a fearless journalist who passed away today. He was shot in UP for filing an FIR to book his niece’s molesters. An atmosphere of fear has has been created in the country. Voices being muzzled. Media not spared. Shocking.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) July 22, 2020
सीएम ममता ने पत्रकार जोशी की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए आज ट्वीट किया, “निर्भीक पत्रकार विक्रम जोशी की मृत्यु पर मेरी उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। उत्तर प्रदेश में भांजी के साथ छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज कराने पर उन्हें गोली मार दी गई। देश में भय का माहौल उत्पन्न किया जा रहा है। आवाज को कुचला जा रहा है। मीडिया को भी नहीं बख्शा जा रहा है। आश्चर्यजनक।”
गौरतलब है कि बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार तड़के मौत हो गई। जोशी ने 16 जुलाई को अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें विजय नगर इलाके में उनके घर के पास सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे गोली मारी गई थी।