अफगानिस्तान पर तालिबानी के कब्जे के बाद भारत में बयानबाज़ी का दौर शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान तालिबान का समर्थन कर रहे लोगों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन कुछ लोग बेशर्मी के साथ तालिबान का समर्थन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि कुछ लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। वहां महिलाओं और बच्चों के साथ क्या क्रूरता की जा रही है। परन्तु कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। इन सभी के चेहरे एक्सपोज किए जाने चाहिए।
CM योगी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, पिछले 5 वर्ष के दौरान प्रदेश में बज़ट का दायरा लगभग दोगुना हुआ। आज हम लगभग 6 लाख करोड़ रुपये तक बज़ट के दायरे को पहुंचाने में सफल रहे हैं। बड़ी सोच, बड़े कार्य तो बज़ट का दायरा भी बड़ा होगा। उन्होंने कहा, प्रदेश की GSDP 5 वर्ष पहले 10-11 लाख करोड़ के आसपास थी आज हम इसे 20-21 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचें में सफल हुए हैं। 2015-16 में उत्तर प्रदेश देश अर्थव्यवस्था में 6 नंबर पर थे। उत्तर प्रदेश आज नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बनी है।
बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का ट्वीट, ‘अशरफ गनी को भारत में देनी चाहिए शरण’
उन्होंने कहा, व्यवसाय की सुगमता क्या होनी चाहिए इसपर हमने व्यापक संशोधन किए, नीतियां बनाई जिसके परिणाम सामने हैं। अगर दुनिया में भारत निवेश का सबसे अच्छा देश है, तो देश में उत्तर प्रदेश सबसे अच्छा गंतव्य है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में उ.प्र. 16वें स्थान से दूसरे स्थान पर आया है।
कोरोना के लिए 4 लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित
आज उत्तर प्रदेश में कोविड के लिए 4 लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित कर ली है। अब तक 7 करोड़ टेस्ट उत्तर प्रदेश में किए जा चुके हैं। यह पहली महामारी है जिसमें एक भी गरीब भूखा नहीं मरा। हमें महामारी को तो स्वीकार करना होगा नहीं तो बीमारी के उपचार के लिए और बीमारी से बचाव के लिए कोई अभियान आगे नहीं बढ़ पाएगा।