उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को अपने कैबिनेट का पहला विस्तार किया है। मुख्यमंत्री योगी के मंत्रिमंडल में 23 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है जिनमें 18 विधायक पहली बार कैबिनेट में सम्मलित हुए है। सभी नए मंत्री आज शाम 4:30 बजे CM के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री की कैबिनेट में पांच मंत्रियों को प्रमोट किया गया है और 11 नए राज्यमंत्री बनाए गए हैं। वही, डॉ. महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, सुरेश राणा और नीलकंठ तिवारी को पदोनत किया गया है। इन सब को कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण कराई गई।
इसके अलावा मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनने वालों में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डा. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल शामिल हैं। दूसरी ओर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी में कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, रवींद्र जायसवाल प्रमुख है।