CM योगी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बधाई, कहा- देश की प्रगति के लिए महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक

Summary :

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान समय में भी महिलाएं अपने विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं तथा बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति कृतसंकल्प है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और राज्य की सभी महिलाओं को बधाई दी है।मुख्यमंत्री ने महिला दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि देश व समाज की प्रगति के लिए महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। इतिहास में अनेक महिलाओं के सन्दर्भ मिलते हैं, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से उपलब्धियों के उच्चतम आयाम स्थापित किये।

महिला सशक्तिकरण और समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति ने दिया ‘नारी शक्ति पुरस्कार 2019’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान समय में भी महिलाएं अपने विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं तथा बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति कृतसंकल्प है। इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। हम उनके हर बढ़ते कदम पर साथ है। वह अपनी श्रेष्ठता लगातार साबित कर रही हैं और प्रदेश के साथ केंद, सरकार भी उनके हर काम में अपना सहयोग प्रदान कर रही है।

आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि “आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और हमारा मंत्र है ‘महिला स्वस्थ, तो परिवार स्वस्थ’। आज होने वाला आरोग्य मेला हमारी मातृशक्ति के सम्मान, अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण को समर्पित है। आपकी सरकार 8 मार्च को जन्म लेने वाली बालिकाओं को उपहार व मां को पोषण युक्त आहार भी उपलब्ध कराएगी।”

Desk Team