CM Yogi: कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों से संविधान और लोकतंत्र को खतरा

CM Yogi: कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों से संविधान और लोकतंत्र को खतरा

CM Yogi

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को देश में 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल के पचासवें वर्ष में योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा की जिला व महानगर इकाई की तरफ से आयोजित ‘काला दिवस विषयक संगोष्ठी’ और ‘लोकतंत्र रक्षक सेनानी सम्मान’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

Highlights
. CM Yogi का कांग्रेस पर बड़ा हमला
. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों से संविधान और लोकतंत्र को खतरा



CM Yogi का कांग्रेस पर बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने मंगलवार को देश में 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल के पचासवें वर्ष में योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा की जिला व महानगर इकाई की तरफ से आयोजित ‘काला दिवस विषयक संगोष्ठी’ और ‘लोकतंत्र रक्षक सेनानी सम्मान’ कार्यक्रम को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आस्था कभी भी भारत के संविधान और लोकतंत्र में नहीं रही है। जब भी उसे मौका मिला, उसने संविधान का गला घोंटने और लोकतंत्र को कुचलने का कार्य किया है।

CM Yogi Adityanath gave strict instructions says officials in UP do not pick up the phone they will be in trouble | यूपी में अधिकारियों के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कसे पेंच,

CM Yogi ने क्या कहा?

सीएम योगी(CM Yogi) ने 28 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित करने के बाद कहा कि 50 वर्ष पहले आज ही के दिन मध्य रात्रि में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने भारतीय संसदीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय लिखा था। देश के संविधान का गला घोंटकर, आपातकाल लागू कर कांग्रेस ने लोकतंत्र को तहस-नहस करने की कुचेष्टा की थी। इमरजेंसी लगाकर कांग्रेस ने नागरिकों के मौलिक अधिकार छीन लिए थे, न्यायालयों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया गया था।

CM Yogi directs officials to resolve people's issues promptly, take stern action against encroachers - The Statesman

सीएम योगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने का झूठ गढ़कर, फर्जी बॉन्ड का वादा कर जनता को गुमराह किया। हकीकत तो यह है कि जब भी मौका मिला, कांग्रेस ने एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण को समाप्त करने का प्रयास किया। जबकि, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में तुष्टीकरण के नाम पर एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण लागू नहीं होने दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।