BREAKING NEWS

PM ने अधीनम महंतों से की मुलाकात , लिया आशीर्वाद , अधीनम ने Modi को सौंपा सेंगोल◾ नए संसद भवन के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर अधीनम ने पीएम मोदी को 'सेंगोल' सौंपा ,1947 में पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को दिया◾पटियाला हाउस कोर्ट ने अमृतपाल सिंह और अमरीक सिंह की NIA हिरासत 10 दिनों के लिए बढ़ाई◾Manipur Violence: मणिपुर सरकार ने इंटरनेट पर रोक 31 मई तक बढ़ाई◾राजस्थान: CM अशोक गहलोत का ऐलान, तूफान-बारिश से मरे लोगों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख ◾राजनाथ सिंह तीन दिवसीय नाइजीरिया की यात्रा के लिए होंगे रवाना◾Delhi Crime: दिल्ली में नीरज बवाना गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार◾KCR ने किया पीएम मोदी से आग्रह, कहा- दिल्ली सेवा मामलों पर अध्यादेश वापस लें◾गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा ◾9 साल की उपलब्धियों को लेकर 2024 में हैट्रिक लगाने के लिए मिशन लोकसभा में जुटी भाजपा◾‘पहले की तरह मदद अब नहीं मिल रही’, CM नीतीश ने केंद्र पर लगाए आरोप ◾NIA ने मध्यप्रदेश में ISIS इशारे पर आतंक की साजिश रचने वाले तीन लोगो को गिफ्तार किया ◾SC के विकल ने राष्ट्रपति की जाति पर टिप्पणी करने पर CM केजरीवाल और खड़गे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत◾PM मोदी के 9 वर्षों पुरे होने पर बोले अरुण सिंह, कहा- इन सालों में देश की तस्वीर ही बदल गई ◾पीएम मोदी ने कार्यकाल के नौ साल पूर्ण होने पर जनता का आभार व्यक्त किया◾आसाराम को बड़ा झटका, राजस्थान HC ने मनोज बाजपेयी की फिल्म पर रोक लगाने से किया इनकार ◾पीएम मोदी की अध्यक्षता में निति आयोग की बैठक, आठ राज्यो के मुख्यमंत्रियो ने बनाई दूरी ◾रविशंकर प्रसाद बोले- नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्रियों का नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण और गैर जिम्मेदाराना◾TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ◾15 साल की लड़की को अपने भाई से गर्भपात के खिलाफ सुनवाई करेगा केरल HC ◾

CM Yogi ने कहा- 'सारस के लिए विकसित किये जाएं विशेष पार्क'

वन विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में योगी ने कहा कि वन विभाग प्रदेश के जंगलों को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करने के लिए सकारात्मक भाव के साथ कार्य करे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि घने जंगलों में राज्य पक्षी सारस और राज्य पशु बारहसिंघा के लिए विशेष पार्क विकसित किये जाने चाहिए। वनों में मौजूद जलराशियों की साफ सफाई और उनकी मेड़ पर व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान को बढ़वा दिया जाना चाहिए। वन विभाग ऐसे विभागों को चिह्नित करे, जिनसे पर्यावरण और वन संपदा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इसके बाद उनकी सीएसआर निधि को पर्यावरण संरक्षण के लिए कैसे उपयोग कर सकते हैं, इसके लिए जल्द से जल्द एक व्यवस्था तैयार करें।

वन विभाग के कर्मचारियों के ऊपर आज बड़ जिम्मेदारी है

मुख्यमंत्री ने जलोत्सव माह का भी शुभारंभ किया और 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने और पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़यिं से संवाद किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के वन विभाग की टीम को 12 स्वर्ण, 18 रजत और 13 कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं। योगी ने कहा कि वन विभाग के कर्मचारियों के ऊपर आज बड़ जिम्मेदारी है। पूरी दुनिया आज इस बात के लिए चिंतित है कि पृथ्वी का क्या होगा, क्योकिं दुनियाभर में पर्यावरण परिवर्तन देखने को मिल रहा है। ऐसे दौर में पर्यावरण संरक्षण को लीड करना सबसे बड़ आवश्यक्ता है। जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम से ना केवल मनुष्य बल्कि पूरी जीव सृष्टि को बचाना आज की सबसे बड़ आवश्यकता है।

अवैध खनन को प्रतिबंधित किया गया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले छह वर्ष में प्रदेश में 100 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण हुआ है, जिससे यूपी का फॉरेस्ट कवरेज बढ़ है। साथ ही साथ यूपी के वनों में वन्यजीवों की संख्या बढ़ है। जो जंगल अनवरत काटे जा रहे थे उन्हें नियंत्रित किया गया है। अवैध खनन को प्रतिबंधित किया गया है। हर स्तर पर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाए गये हैं। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी हुए हैं, जिसमें टाइगर रिजर्व के लिए नई साइट बन रही हैं और वेटलैंड घोषित किये जा रहे हैं।उन्होने कहा कि आज इस अवसर पर जलोत्सव माह की घोषणा हो रही है। यूपी में हजारों अमृत सरोवर बनाए गये, जहां व्यापक तौर पर वृक्षारोपण का कार्य हुआ। 

आसपास नये वेटलैंड को बनाना होगा

हम ये कार्य जंगल के जलाशयों को लेकर भी शुरू कर सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि इस बार वन महोत्सव के दौरान जलाशयों के मेड़ पर व्यापक रूप से वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुरू किया जाए। हमें गंगा और यमुना के आसपास नये वेटलैंड को बनाना होगा। जंगलों को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करना होगा। राज्य पशु बारहसिंघा और और राज्य पक्षी सारस के संरक्षण के लिए जंगलों के बीच में विशेष पार्क विकसित किये जाएं। हमें इन सभी कार्यों को सकारात्मक भाव से आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम में पर्यावरण वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री केपी मलिक, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव पर्यावरण वन मनोज सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता संजीव दुबे मौजूद रहे।