उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे देश में एक जैसी शिक्षा प्रणाली की वकालत करते हुए बुधवार को कहा कि इससे समानता आएगी। राजधानी लखनऊ में पहली बार हो रहे स्कूल समिट का उदघाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों,बोर्ड और संस्थाओं की शिक्षा में साम्यता होनी चाहिए। इस मामले में सिर्फ बात करने से काम नहीं चलेगा। संविधान हमें समानता का अधिकार देता है तो फिर शिक्षा में समानता क्यों नहीं है। शिक्षा में समानता नहीं होने से लोगों में समानता की भावना नहीं पैदा होती है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा अगर बंधन में होती है कि समाज और देश तरक्की नहीं कर सकता। देश और समाज की तरक्की के लिये शिक्षा में समानता जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार स्कूल समिट का आयोजन हो रहा है और इससे शिक्षा में समानता की पहल हो सकती है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



