उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 70वें जन्मदिन की बधाई दी। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि अंत्योदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करते यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम की कृपा से आप,इसी प्रकार‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’के दिव्य ध्येय की ओर बढ़ते हुए मां भारती को गौरवभूषित करते रहें। दीर्घायुरारोज्ञमस्तु। सुयश: भवतु।
अंत्योदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करते यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।प्रभु श्री राम की कृपा से आप,इसी प्रकार ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के दिव्य ध्येय की ओर बढ़ते हुए माँ भारती को गौरवभूषित करते रहें।दीर्घायुरारोग्यमस्तु। सुयश: भवतु। pic.twitter.com/MZoorGxRfk— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुशल तथा दूरगामी सोच वाली हस्ती बताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग शब्द की उत्पत्ति उन्ही की ही देन है जिससे समाज के उपेक्षित वर्ग को आज सम्मान की नजर से देखा जाता है।
मोदी के जन्मदिवस के मौके पर गुरूवार को यहां गोरखनाथ मंदिर में दिव्यांगजनों को ट्राईसिकिल, व्हील चेयर समेत अन्य उपकरण वितरित करते हुये योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिव्यांग शब्द देकर दिव्यांगजनों को सम्मान दिलाया है। समाज के निचली पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और मूलभूत सुविधायें दिलाने की उनकी संकल्प शक्ति का परिचायक है कि गरीबों को आवास, शौचालय, रसोई गैस सिलेंडर, बिजली कनेक्शन जैसी सुविधाएं मिल रही है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए उपकरण एवं कृत्रिम अंगों के वितरण कार्यक्रम में… pic.twitter.com/2VPWwZ6Zdr
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 17, 2020
उन्होने कहा कि मोदी की कार्यशैली के देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। योग को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता दिलाने वाले मोदी के कार्यकाल में देश में पिछले छह सालों के दौरान आमूलचूल परिवर्तन हुये हैं। वर्ष 2014 से पहले देश में अराजकता, अविश्वास तथा असुरक्षा का वातावरण था जिसे उन्होने अपनी कुशल कार्यक्षमता की बदौलत न सिर्फ खत्म किया बल्कि देश के विकास को पटरी पर ला दिया।
योगी ने कहा कि गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के साथ मुफ्त में बिजली कनेक्शन, शौचालय मुहैया कराये जा रहे है वहीं उज्जवला योजना और सौभाज्ञ योजना का लाभ गरीब तबके को मिल रहा है। सरकार का प्रयास है कि हर योजना अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में विकास की दृष्टि से देश को वैश्विक पहचान मिली है। जो भारत के प्रति मित्रता का भाव रखते हैं, उनसे मित्रता निभाई जा रही है और शत्रुओं को घर में घुसकर सबक सिखाया जा रहा है। इससे पहले योगी ने 110 दिव्यांगजनों को ट्राईसिकिल, व्हीलचेयर, स्मार्टकेन समेत अन्य उपकरण वितरित किये।


Download Android App
Download iOS App



