लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

यूपी में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, पूर्व सांसद रत्ना सिंह BJP में हो सकती हैं शामिल

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राजकुमारी रत्ना सिंह अपने समर्थकों के साथ आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राजकुमारी रत्ना सिंह अपने समर्थकों के साथ आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में वे आज ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं। 
प्रतापगढ़ के गड़वारा में मंगलवार को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा में इसकी सार्वजनिक घोषणा होगी। इस मौके पर उनके पुत्र भुवन्यु सिंह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। पहले राजकुमारी रत्ना के भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम लखनऊ में था, लेकिन इस बीच विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी बढ़ने से इसमें बदलाव किया गया। 
अब पूर्व सांसद रत्ना मंगलवार को गड़वारा में मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल होंगी। ज्ञात हो कि राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह की पुत्री हैं। राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार और उनकी पुत्री राजकुमारी रत्ना सिंह तीन बार 1996, 1999 और 2009 में सांसद रह चुकी हैं। रत्ना सिंह का परिवार शुरू से ही कांग्रेसी रहा है। इनके परिवार में रामपाल सिंह कांग्रेस के संस्थापक सदस्य थे। 

विधायक अदिति सिंह पर कार्रवाई को लेकर ऊहापोह की स्थित में कांग्रेस

पिता राजा दिनेश सिंह कांग्रेस की सरकार में विदेश मंत्री रहे। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बहुत करीबी थे। इसके चलते नेहरू-गांधी परिवार उनको बहुत महत्व देता था। बिना सांसद रहे भी उन्हें मंत्री बनाया गया था। अचानक राजकुमारी रत्ना के कांग्रेस से नाता तोड़ने के फैसले पर प्रदेश कांग्रेस हतप्रभ है। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रतापगढ़ विधानसभा उपचुनाव में सहयोगी अपना दल के प्रत्याशी राजकुमार के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे। इसी सभा में राजकुमारी रत्ना सिंह भी मंच पर होंगी और अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो जाएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।