कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी अपने दो दिवसीय लखनऊ दौरान पर शुक्रवार देर शाम यहां पहुंच गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रियंका वाड्रा शनिवार को पार्टी के 134वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी। चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर पहुंचने पर श्रीमती गांधी का पार्टी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा विधान सभा में पार्टी की नेता अराधना मिश्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, जतिन प्रसाद, लखनऊ शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह,अमर नाथ अग्रवाल,राजेश शुक्ला के अलावा अन्य नेता शामिल थे।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी संभालने के बाद से प्रियंका प्रदेश के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन में जुटी हैं। वह कानून व्यवस्था पर लगातार प्रतिक्रिया और प्रदर्शन के बाद अब पार्टी नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए है।
हाल ही में वह कांग्रेस महासचिव पिछले दिनों अचानक बिजनौर में हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलने पहुंच गईं थी। इसके बाद अपने भाई और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कल मेरठ पहुंचीं थी।
हालांकि उन्हें शहर में धारा 144 लागू का हवाला देते हुए पुलिस ने बाहर से ही लौटा दिया गया था।