उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने लखनऊ के पीजीआई में आखिरी सांस ली। उनका पार्थिव शरीर रायबरेली स्थित पैतृक गांव लालूपुर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।
अखिलेश के निधन की सूचना पर शहर में शोक की लहर छा गई है। उनका इलाज सिंगापुर में भी चल रहा था। वह लखनऊ स्थित पीजीआई में रूटीन चेकअप के लिए आए थे। जहां उनकी तबीयत बिगड़ती गई और मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका इलाज सिंगापुर में भी चल रहा था। पिछले लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे और यही वजह थी कि उन्होंने अपनी बेटी (अदिति सिंह) को राजनीति के मैदान में उतारा था।

बता दें कि अखिलेश सिंह रायबरेली सीट से पांच बार विधायक रहे हैं। अखिलेश सिंह पर कई मामले भी दर्ज थे। इसके बाद भी लोग उन्हें पसंद करते थे। वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से वह तीसरी बार 14वीं विधानसभा के सदस्य चुने गए।
आपराधिक मामलों को लेकर वर्ष 2003 में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। जिसके बाद से ही वह कांग्रेस पर निशाना साधते रहते थे। अदिति सिंह कांग्रेस में 2016 शामिल हुई थी। जब से अखिलेश सिंह की राजनीतिक विरासत अदिति सिंह संभाल रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



