संतों महन्तों की सर्वोच्च संस्था अखाड़ा परिषद के आदरणीय महंत नरेंद्र गिरी जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हृदयविदारक है।
श्रद्धांजलि🙏
क्या ये आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या?
उत्तर प्रदेश भाजपा की ये कैसी सरकार है जो देश के संतों महंतों की रक्षा करने में भी समर्थ नहीं? pic.twitter.com/mHgTepT6ZI
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 20, 2021
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘संतों महन्तों की सर्वोच्च संस्था अखाड़ा परिषद के आदरणीय महंत नरेंद्र गिरि जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हृदयविदारक है। श्रद्धांजलि।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या यह आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या? उत्तर प्रदेश भाजपा की ये कैसी सरकार है जो देश के संतों महंतों की रक्षा करने में भी समर्थ नहीं?’’
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत पूज्य श्री नरेंद्र गिरी जी महाराज के देहावसान का दुखद समाचार मिला।
ये सम्पूर्ण समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। महंत जी के अनुयायियों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।
ॐ शांति।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 20, 2021
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, “अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत पूज्य श्री नरेंद्र गिरि जी महाराज के देहावसान का दुखद समाचार मिला। ये सम्पूर्ण समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। महंत जी के अनुयायियों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ओम शांति।”