BREAKING NEWS

सुपर संडे : निकहत ने दूसरा, लवलीना ने पहला विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण जीता◾राहुल को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं : सुखबीर बादल◾उत्तर प्रदेश पुलिस साबरमती जेल से अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज रवाना◾MP : महाकाल को जल चढ़ाने के लिए बुजुर्ग महिला ने किया हंगामा, अंतत: पूरी हुई इच्छा◾लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों की कार रैली को दिखाई हरी झंडी◾JP Nadda ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा - 'कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, दलाली, बंटवारा करने वाली, भाई-भतीजावाद एवं परिवारवादी पार्टी'◾अतीक अहमद को लेकर साबरमती जेल से निकली यूपी पुलिस, माफिया बोला - ये मेरी हत्या करना चाहते है◾'सत्याग्रह' नहीं 'दुराग्रह' : BJP का Congress पर हमला◾Ashok Gehlot ने कहा- 'तीसरी बार मुझे राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया, ओबीसी के लिए इससे बड़ा संदेश क्या होगा'◾Jodhpur Crime: सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार◾CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना,असत्य के मार्ग पर चलने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते◾'मन की बात' में PM Modi ने नारी शक्ति को किया सलाम◾राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द पर बोले चिदंबरम कहा- मिलेंगा चुनाव में फायदा◾ पुतिन का बड़ा बयान, कहा- 'बेलारूस में परमाणु हथियार करेंगे तैनात' ◾CPI नेता ने BJP और RSS को हराने के लिए विपक्ष एकजुटता पर दिया जोर◾कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, कर्नाटक में पार्टी की सरकार बनने पर मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण बहाल करेंगे◾खरगे ने BJP के OBC समुदाय के अपमान वाले बयान पर किया पलटवार, भगोड़ों की निंदा करने पर इतना दर्द क्यों◾ खालिस्तान को लेकर प्रदर्शनों पर भारत ने कनाडा के उच्चायुक्त को किया तलब, 'कही स्पष्टीकरण की बात'◾राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने के बाद कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ◾सरकार ने पान मसाला, तंबाकू पर अधिकतम GST सेस की सीमा तय की◾

UP इलेक्शन को लेकर कांग्रेस का बड़ा बयान- बिना CM चेहरे के प्रियंका की देख-रेख में लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने कहा कि प्रदेश में पार्टी बिना मुख्‍यमंत्री के चेहरे के प्रियंका गांधी वाद्रा की देख-रेख में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह अनुमान लगाने से इनकार किया कि पार्टी ने कितनी सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है, लेकिन उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी और मुख्यमंत्री कौन होगा यह पार्टी नेतृत्व तय करेगा। विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस को सिर्फ सात सीटें मिली थीं। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रियंका को राजनीतिक पर्यटक बताये जाने पर पलटवार करते हुए लल्लू ने कहा कि सरकार दमन का रास्‍ता अपना रही है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पिछले तीन महीने में लाठियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका द्वारा उठाए गये मुद्दों से कांग्रेस में नई ऊर्जा पैदा हुई है इसीलिए सरकार दमनकारी रास्‍ता अपना रही है। 

यह पूछे जाने पर कि सोशल मीडिया में बात चल रही है कि सपा को कमजोर करने के लिए भाजपा द्वारा प्रियंका गांधी को उभरने का मौका दिया जा रहा है, लल्लू ने कहा कि सपा जो अपने घर से बाहर नहीं निकलती है, इस दुष्प्रचार में लगी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘सपा ने जनता का विश्वास खो दिया है। सपा में चाहे जितने नेता शामिल हो जाए, वह (चुनाव) परिदृश्य में नहीं रहने वाली और कांग्रेस सरकार बनाएगी।’’ 

लल्‍लू ने दावा किया, ‘‘वह केवल कांग्रेस है, जो भाजपा को टक्कर दे सकती है, क्योंकि यह एक विचारधारा है, संघर्ष का पर्याय है और लोगों का विश्वास है। सपा भाजपा के खिलाफ लड़ाई नहीं कर सकती, क्योंकि राज्य की जनता ने सपा सरकार और उसकी हरकतों को देखा है।'' 

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के लिए मुख्य चुनौती कौन है, लल्लू ने कहा, ‘‘सपा और बसपा चुनाव लड़ने आते हैं, जबकि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को उठाती है और संविधान, किसानों, युवाओं, गांवों, गरीबों और कानून-व्यवस्था के मुद्दों के लिए संघर्ष करती है।’’ प्रियंका सहित कांग्रेस नेताओं के मंदिरों में जाने को भाजपा द्वारा अपनी वैचारिक जीत बताने के संबंध में लल्लू ने कहा, हम सभी धर्मों में विश्वास करते हैं, रखते हैं।’’