जिला अस्पताल में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों से आज महानगर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन एवं युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर के नेतृत्व में उनसे मिला तथा उनकी मांगों के बारे में कर्मचारियों से बात की। कर्मचारियों ने बात करते हुए बताया कि वो लोग जिला अस्पताल में 2011 से काम कर रहे हैं। शासन द्वारा अब नई कम्पनी को ठेका दे दिया गया है तथा नई कम्पनी ने पहले की शर्तों के आधार पर सेवा में रखा था लेकिन पिछले पांच महीने से वेतन नहीं दिया है।
अचानक कर्मचारियों को बिना कारण के नौकरी से भी बेदखल कर दिया गया है। प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि महानगर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी मिला तथा उनसे भी कर्मचारियों की मांगों के बारे में बात कि तो पता चला कि शासन से उनके पास फण्ड ही नहीं आया है जिससे भुगतान किया जा सके। अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे तथा जब तक न्याय नहीं मिल जाता कांग्रेस का कार्यकर्ता उनके साथ है।
दिल्ली : सरकारी स्कूल दौरे में मेलानिया ट्रंप के साथ नहीं होंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल और सिसोदिया
सभी कर्मचारियों की मांगों सुनकर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता सीएमएस वंदना शर्मा से मिले और कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम नागर ने कहा कि शासन स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर सबकी समस्या का समाधान होना जरूरी है। जब तक इनके साथ न्याय नहीं हो जाता तब कांग्रेस पार्टी का एक.एक कार्यकर्ता कर्मचारियों के साथ खड़ा है।
सीएमएस वंदना शर्मा ने कहा कि जल्द से जल्द इनकी समस्या को हल कराने का प्रयास किया जाएगा। आज के प्रतिनिधि मंडल में शामिल पदाधिकारियों में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर,प्रवक्ता पवन शर्मा,पीसीसी सतेंद्र शर्मा, लियाकत चौधरी, युवक प्रदेश सचिव ललित अवाना, यतेन्द्र शर्मा, सोबी यादव, सोबेन्द्र अवाना, रिजवान चौधरी, मोहम्मद अली सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।