उत्तर प्रदेश सरकार के नोएडा में प्रस्तावित फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को लेकर घमासान जारी है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पर हमला बोला जिसके जवाब में गुरुवार को योगी सरकार के मंत्री ने सिद्धार्थ नाथ सिंह ने तीखा हमला किया।
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, आपकी हालत भी कुछ उसी तरह लग रही है अखिलेश जी, प्रदेश में फिल्म सिटी आने से आप परेशान लग रहे हैं। मुख्यमंत्री जी के मुंबई दौरे से कई लोग परेशान हैं। योगी राज में प्रदेश में विकास हो रहा है और लोग यहां आना चाह रहे हैं, इससे दूसरे बेवजह परेशान हो रहे हैं।
खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, आपकी हालत भी कुछ उसी तरह लग रही है अखिलेश जी, प्रदेश में फिल्म सिटी आने से आप परेशान लग रहे हैं। मुख्यमंत्री जी के मुंबई दौरे से कई लोग परेशान हैं। योगी राज में प्रदेश में विकास हो रहा है और लोग यहां आना चाह रहे हैं, इससे दूसरे बेवजह परेशान हो रहे हैं। https://t.co/a5RCZLMU6x
— Sidharth Nath Singh (@SidharthNSingh) December 3, 2020
गौरतलब है कि योगी के फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा, बहुरंगी व बड़े मानसिक क्षितिज की उम्मीद रखने वाली फिल्म इंडस्ट्री आज की एकरंगी व संकीर्ण सोच वाली सत्ता के रहते कभी भी विकसित नहीं हो सकती। कल को ये लोग फिल्म के विषय, भाषा, पहनावे व दृश्यों के फ़िल्मांकन पर भी अपनी पाबंदिया लगाएंगे। मान्यवर अभिनय व भ्रमण छोड़ प्रदेश सँभालें!