उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रही है। संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से हरसंभव कोशिश की जा रही है। बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 1,374 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36,476 तक पहुंच गई है। बता दें, संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब से सप्ताह में शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है।
अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 23,334 लोग पूर्णतया उपचारित हो चुके हैं जबकि कोरोना संक्रमण से अब तक 934 लोगों की मौत हुई है। प्रसाद ने बताया कि 12, 208 कोविड-19 मरीज इस समय उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के सामने आए 1,374 नए मामलों को मिलकार प्रदेश में कुल 36,476 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। प्रसाद ने बताया कि पृथकवास वार्ड में 12, 213 लोग भर्ती हैं, जिनका इलाज चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में चल रहा है। पृथकवास केंद्रों में 4,407 लोग हैं, जिनके नमूने लेकर जांच की जा रही है।
प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 39,623 नमूनों की जांच की गयी। अब हम करीब 40 हजार नमूनों की जांच प्रदेश में रोजाना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मार्च महीने में हमारी क्षमता 60 नमूनों की रोजाना जांच से प्रारंभ हुई थी। आज हम 40 हजार नमूनों की रोजाना जांच कर रहे हैं। इस प्रकार जांच क्षमता साढे़ छह सौ गुना बढ़ गयी है। कई नयी प्रयोगशालाएं बनायी गयीं। हर जिले में ट्रूनेट मशीन पहुंचायी गयी। एंटीजन जांच को भी जोडा गया। प्रदेश में अब तक 11, 56, 089 नमूनों की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि पृथकवास वार्ड में 12, 213 लोग भर्ती हैं, जिनका इलाज चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में चल रहा है। पृथकवास केंद्रों में 4,407 लोग हैं, जिनके नमूने लेकर जांच की जा रही है।
प्रसाद ने बताया कि पूल जांच के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 2,098 पूल शनिवार को लगाये गये जबकि 10-10 नमूनों के 344 पूल लगाये गये। आरोग्य सेतु ऐप का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है और अब तक 2,01, 167 ऐसे लोगों को फोन कर उनका हालचाल लिया गया है, जिन्हें ऐप के माध्यम से अलर्ट आये थे। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 27,833 क्षेत्रों में निगरानी का कार्य किया गया है। कुल 1, 19, 64, 948 घरों में 6, 11, 43, 056 लोगों की सेहत की जानकारी ली गई है। उन्होंने बताया कि दो जुलाई से मेरठ मंडल से सभी घरों के लिए ‘डोर टू डोर’ सर्वे का काम प्रारंभ किया गया है जो रविवार को समाप्त हो रहा है। पहले से बीमार लोगों और लक्षणात्मक लोगों का ब्योरा तैयार किया गया है। पांच जुलाई से यही कार्रवाई प्रदेश के 17 अन्य मंडलों से शुरू हुई जो 15 जुलाई तक चलेगी।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8,49,553 तक पहुंच गया है और 22,674 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 5,34,621 लोग पूरी तरह से ठीक हे चुके हैं।